वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल करवाने दूसरी जगह की तलाश में ICC
नई दिल्ली
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला खिताबी मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में नहीं खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइनल के लिए आईसीसी दूसरी जगह की तलाश में है। इससे पहले तक तय था कि खिताबी मुकाबला 18 जून को क्रिकेट का मक्का कहे जाने लंदन के ऐतिहासिक मैदान पर लॉर्ड्स खेला जाएगा।
आईसीसी के एक सूत्र ने कहा, 'विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कहां होगा, इसकी घोषणा जल्द होगी। लॉर्ड्स में खिताबी मुकाबला नहीं खेला जाएगा, इसके लिए आईसीसी दूसरे स्थानों पर विचार कर रहा है। आईसीसी इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और उनके मेडिकल पेशेवरों की सलाह के बाद फाइनल के लिए स्थान पर विचार करेगी, क्योंकि वहां बायो बबल का मसला हो सकता है।'
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भारत 520 अंक के साथ पहले नंबर पर काबिज है। वहीं, न्यूजीलैंड 420 अंक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया 332 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रही और फाइनल में जगह बनाने से चूक गया। वहीं, इंग्लैंड मेजबान भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच गंवाने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो गया था। हालांकि, इंग्लिश टीम अंकतालिका में 442 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही।

पाठको की राय